उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

भाईचारा एकता मंच के सफल कार्यक्रम मे सहयोग करने वाले सभी सदस्य व पदाधिकारी गणों का हार्दिक आभार

Heartfelt thanks to all the members and office bearers who cooperated in the successful program of Bhaichara Ekta Manch.

 

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच के सातवे वार्षिक उत्सव एवं पटेल जयंती सम्मान समारोह के सफल आयोजन पर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष कुर्मी रत्न के पी गंगवार ने संगठन के सभी सदस्य व पदाधिकारीगणों का आभार जताया है।

साथ साथ पूरे भारतवर्ष के विभिन्न स्थानों से पहुंचे कुर्मी संगठनों व प्रतिनिधियों कुर्मी रत्न भारत सम्मान देने पर हार्दिक आभार ब धन्यवाद व्यक्त किया है।

श्री गंगवार ने उन सभी संगठन के अध्यक्ष व पदाधिकारी गणों का भी आभार व्यक्त किया है जिन्होंने विभिन्न माध्यमों से कुर्मी रत्न से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई व शुभकामना संदेश भेजें हैं।

साथ-साथ के पी गंगवार ने कहा कि पूरे देश के तमाम कार्यक्रमों में आमंत्रण मिला है मैं प्रयास करूंगा कि अधिक से अधिक कार्यक्रमों में अपना प्रतिभाग कर सकूं यदि कहीं नहीं पहुंच पाया तो उनसे क्षमा प्रार्थी हूं एक बार फिर देश भर के तमाम 56 संगठनों और कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का हार्दिक आभार पर धन्यवाद व्यक्त करता हूं।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button