जयपुरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान
राज्यपाल से मिले अभिनेता राज जांगिड़
राजस्थान की कला- संस्कृति एवं राजस्थानी सिनेमा पर की चर्चा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
जयपुर। राॅयलवुड फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता – निर्माता राज जांगिड़ ने राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ वागड़े से मुलाकात कर राजस्थान की कला – संस्कृति और राजस्थानी सिनेमा के उन्नयन पर चर्चा की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा किसी भी कलाकार का पहला कर्तव्य होता है कि वह इस तरह के प्रयास करे जिससे कला- संस्कृति को बढ़ावा मिलता रहे। अगर कला संस्कृति को बल मिलेगा तो कलाकार स्वतः ही वृहद रूप में जनता के सामने आएगा। राज्यपाल ने कहा की हर प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण धरोहर होती है वहां की कला एवं संस्कृति उसको संजोकर रखना भी सभी की जिम्मेदारी होती है। शिष्टाचार मुलाक़ात के अवसर पर रॉयलवुड फिल्म इण्डट्रीज के अभिनेता एवं राजस्थान सरकार द्वारा राजकीय सम्मान से सम्मानित राज जांगिड़ ने राज्यपाल हरिभाऊ किनशराव वागडे का शॉल एवं मोतियों की माला पहनाकर गुलदस्ता भेंट कर अभिनन्दन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि जब भी राजस्थान की कला एवं संस्कृति के विकास के लिए कलाकार कदम बढ़ाएंगे तो मैं सहर्ष सबके साथ रहूंगा।
इस कड़ी में राजस्थान रॉयलवुड फिल्म इंडस्ट्रीज की ओर से हर रविवार को एशिया के प्रसिद्ध सिनेमाघर राजमंदिर में आयोजित राजस्थानी फिल्मों की ग्रुप रिलीज समारोह में उपस्थित होने का आश्वासन भी दिया। गौरतलब है कि ग्रुप रिलीज समारोह में जल्द ही श्री विश्वकर्मा इन्टरटेनमेंट के बैनर तले बनी अभिनेता राज जांगिड़ एवं भानी सिंह की मुख्य भूमिका से सजी सामाजिक एवं पारिवारिक संदेशप्रद फिल्म ‘ माँ ‘ का फिर से प्रदर्शन राजमंदिर में होगा।

Subscribe to my channel


