गुरुग्रामधर्मब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

गुरुग्राम ब्रह्माकुमारी आश्रम में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर की ‘रजत शिला’ का हुआ पूजन

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार

 

गुरुग्राम, हरियाणा, 7 सितंबर। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के तहत पहली ‘रजत शिला’ सोमवार को गुरुग्राम स्थित ओआरसी ब्रह्माकुमारी आश्रम पहुंचाई गई। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के संस्थापक एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर-मस्जिद विवाद के याचिकाकर्ता फलाहारी बाबा उर्फ दिनेश शर्मा जी विशेष वाहन से रजत शिला को आश्रम लेकर पहुंचे।

आश्रम की बहनों द्वारा विधि-विधान के साथ रजत शिला का पूजन एवं अभिषेक किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने शिला पर पुष्पवर्षा कर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

फलाहारी बाबा ने कहा कि ब्रह्माकुमारी आश्रम जैसे पवित्र स्थानों पर नकारात्मकता और कलियुग का प्रभाव महसूस नहीं होता। उन्होंने कहा कि यदि कोई राजनेता या अधिकारी ऐसे आध्यात्मिक एवं पवित्र आश्रम में एक माह तक रहे, तो उसके भीतर देशसेवा की भावना और ईमानदारी विकसित हो सकती है। बाबा के अनुसार, मुरली के ज्ञान से मन को शुद्ध करने तथा अहंकार को त्यागने की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम में ओआरसी की निदेशक आदरणीय ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने भी रजत शिला को आशीर्वाद दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर से जुड़े मामले में हिंदू पक्ष के पक्ष में निर्णय आएगा। उन्होंने कहा कि हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ताओं की ओर से प्राचीन साक्ष्य न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जा चुके हैं।

आशा दीदी ने कहा कि न्यायालय का निर्णय आने के बाद मंदिर निर्माण की दिशा में कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण का संकल्प शीघ्र पूरा होने की उम्मीद है।

इस अवसर पर फरीदाबाद से महात्मा दिव्यात्मानंद पुरी महाराज सहित विभिन्न ब्रजवासी आचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान रजत शिला पर पुष्पवर्षा की गई।

कार्यक्रम में आचार्य अनिल कृष्ण जी महाराज, कार्यक्रम संयोजक राजेश पाठक, बिंदु दीदी, गुजरात से आई संदेशी दीदी, रामनिवास भाई, कान्हा कौशिक समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

आयोजकों के अनुसार, रजत शिला को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के प्रतीक के रूप में विशेष महत्व दिया जा रहा है।

Rajesh Kumar

Rajesh kumar Beauro Chief Poonch district (Jammu Kashmir) Mobile number 9596747051

Rajesh Kumar

Rajesh kumar Beauro Chief Poonch district (Jammu Kashmir) Mobile number 9596747051

Related Articles

Back to top button