
ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर… शहर की पॉश कॉलोनी ओमेक्स रिवेरा स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स स्वर्णिम हाइट्स में रविवार को टाटा समूह के प्रसिद्ध फ़ैशन ब्रांड ‘वेस्टसाइड’ (Westside) के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। स्वर्णिम हाइट्स शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के स्वामी विजय भूषण गर्ग एवं सुरेंद्र सिंह ग्रोवर ने सपरिवार रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया।तथा वेस्टसाईड के सभी अधिकारियों एवं स्टाफ सहित पूजा अर्चना करके दीप प्रज्वलन में भाग लिया

वेस्टसाइड के शुभारंभ से रुद्रपुर एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को अब पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के परिधान, फ़ुटवियर तथा होम डेकोर की आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण रेंज शहर में ही उपलब्ध हो सकेगी। शुभारंभ के अवसर पर शोरूम में ख़रीदारों की अच्छी चहल-पहल देखने को मिली।

इस शुभ अवसर पर विजय भूषण गर्ग, सुरेंद्र सिंह ग्रोवर, आयुष गर्ग, पुलकित गर्ग, सोमपाल सिंह,

सतेन्द्र जांगड़ा सहित टाटा वेस्टसाइड समूह के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


