जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अपनी संस्कृति अपनी ही होती है उसे सहेजकर रखें – देवनानी।  

राजमंदिर में राजस्थानी फिल्म माँ का प्रदर्शन आज रविवार को । 

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

जयपुर / श्री विश्वकर्मा इन्टरटेनमेंट के बैनर तले बनी रॉयलवुड की बहुत ही सरलभाषा में बनक सामाजिक , संगीतमय एवं पारिवारिक संदेशप्रद फिल्म माँ के पोस्टर को दिखाकर राजस्थान विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने फिल्म की पूरी युनिट को सफलता के साथ राजस्थान के नाम को राजस्थान की कला संस्कृति और भाषा को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया ।

राजस्थान रॉयलवुड फिल्म इंडस्ट्रीज ग्रुप द्वारा ऐशिया के सबसे प्रसिद्ध सिनेमाघर में प्रत्येक रविवार को कला संस्कृति एवं भाषा तथा राज्य की प्रतिभाओं की बनी अब तक की दर्जनो फिल्मो को फिर से रिलीज कर दर्शको तक पहुंचाने के प्रयासो की भूरी भूरी प्रसंशा की । आज लगने वाली फिल्म माँ में

देवनानी की भूमिका पर गर्व करते हुए कहते है की मेरी तीन मिनट की ही सही , लेकिन देश की शिक्षा प्रणाली के बेहतर के लिए कुछ अच्छा कर जाऊ इससे अच्छा और क्या होगा ।

वासुदेव देवनानी ने इस अवसर पर कहा की राजस्थान की अपनी कला संस्कृति अपनी ही होती है और उसे सहेजकर रखना हम सभी का कर्तव्य होता है ।

उन्होंने भामाशाह ब्रह्मलीन गौसेवी संत पदमाराम कुलरिया व नेमीचंद शर्मा के सहयोग से बनी फिल्म माँ की सफलता की कामना करते हुए फिल्म के मुख्य नायक जो दर्जनो हिन्दी एवं राजस्थानी फिल्मो में काम कर चुके राज जांगिड के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

पदम ग्रुप ऑफ कम्पनीज की प्रस्तुति में निर्माता स्वर्गीय नेमीचंद शर्मा , सुमेरमल सुथार, सह निर्माता ओमप्रकाश सुथार व लेखक-निर्देशक स्वर्गीय गोपालकृष्ण योगेश , संगीतकार आसिफ चांदवानी है और मुख्य कलाकार राज जांगिड, भानी सिंह, क्षितिज कुमार, मंजुला, दीपेन्दर सिंह, दीपक मीणा (पन्या सेपट) , राजेश जांगिड , हरीश चौधरी, रोंकी एस संतोष, अनिल दाधिच, आदित्येन्दर शर्मा और युधिष्ठिर सिंह भाटी आदि व मेहमान भूमिका में वासुदेव देवनानी ।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button