जयपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानविश्व

संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस पर 193 देशों को भेजा शांति एवं समरसता का संदेश

संयुक्त राष्ट्र सांस्कृतिक मंच फाउण्डेशन की वैश्विक शांति की दिशा में नई पहल

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

जयपुर, 24 अक्टूबर। विश्व शांति, अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं राष्ट्रों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र सांस्कृतिक मंच फाउण्डेशन द्वारा संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस के अवसर पर विश्व के 193 सदस्य राष्ट्रों तक शांति, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता का संदेश पहुँचाने की पहल की गई।

फाउण्डेशन के अंतरराष्ट्रीय संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा, एडवोकेट ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र दिवस केवल एक अंतरराष्ट्रीय संगठन की स्थापना की स्मृति का अवसर नहीं है, बल्कि यह विश्व शांति, मानवाधिकार, समानता, सह-अस्तित्व और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के प्रति वैश्विक प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युद्ध और संघर्षों से प्रभावित विश्व में शांति, सुरक्षा, संवाद तथा परस्पर सहयोग की आवश्यकता और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। फाउण्डेशन की यह पहल “वसुधैव कुटुम्बकम्”, “ग्लोबल विलेज” एवं “सत्यम् शिवम् सुन्दरम्” के आदर्शों से प्रेरित है। इसका उद्देश्य विभिन्न राष्ट्रों के बीच सांस्कृतिक संवाद, मैत्रीपूर्ण संबंधों और मानवता की साझा भावना को प्रोत्साहित करना है।

डॉ. शर्मा ने बताया कि फाउण्डेशन अपने उद्देश्यों एवं विश्व शांति से संबंधित विचारों से संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को भी अवगत कराने का प्रयास करेगा, ताकि शांति, सह-अस्तित्व और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के संदेश को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जा सके।

फाउण्डेशन ने अपने संदेश में विश्व के सभी राष्ट्रों से संवाद, सहयोग, मानवीय मूल्यों और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

सयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस के अवसर पर मंच के सरंक्षक न्यायमूर्ति परमानन्द झा प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल सरकार ने भी अपनी शुभकामनाएॅ दी।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button