देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

देवेंद्रनगर थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव का अजयगढ़ हुआ स्थानांतरण दी गई भाव भीनी विदाई

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक

*देवेंद्रनगर थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव का अजयगढ़ हुआ स्थानांतरण दी गई भाव भीनी विदाई*

देवेंद्रनगर में 9 माह बिताने वाले थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव का अजयगढ़ हुआ स्थानांतरण दी गई भाव भीनी विदाई।देवेंद्रनगर को उस समय थाना प्रभारी संतोष यादव जी को भेजा गया जब यहां अपराध बढ़ते जा रहे थे कई ऐसी चोरिया हुई जो पुलिस के लिए चुनौती बना तब थाना प्रभारी संतोष यादव द्वारा एक एक करके चोरियों का खुलासा किया और ऐसे अपराधों पर नकेल कसी जो जल्दी कोई नहीं कर पाया।संतोष यादव ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को अपने काम से अपना मुरीद बना लिया और साथ ही इतने कम समय में जनता पर भी अपना भरोसा स्थापित कर लिया थाना परिसर में पहली बार विदाई ऐसी देखने को मिली हर के आखो पर आशु थे।पहली बार थाना परिसर में कुर्सियां कम पड़ गई।विदाई के समय स्वयं संतोष यादव भी अपने आपको सम्हाल नहीं सके।और उन्होंने अपनी मां की बात बताई कि जहां भी रहना अपना परिवार मान कर रहना और मेरे द्वारा इसी बात को गांठ बांधकर काम किया गया।तदुपरांत नगर के सभी गणमान्य नागरिकों पत्रकारों और पुलिस बल द्वारा बारी बारी से गुलाल लगाकर माल्यार्पण कर अपनी अपनी बात रखी।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button