जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

एल एंड टी फाइनेंस ने जयपुर में किया गोल्ड लोन कैंपेन लॉन्च

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

जयपुर। देश की अग्रणी रिटेल फाइनेंस कंपनियों में से एक, एल एंड टी फाइनेंस लिमिटेड (एलटीएफ) ने राजस्थान के जयपुर में अपने ब्रांड एंबेसडर जसप्रीत बुमराह को शामिल करते हुए ‘कोई भी सपना होल्ड मत करो, एल एंड टी फाइनेंस गोल्ड लोन करो’ टैगलाइन के साथ तीन नए टीवी विज्ञापन (टीवीसी) पेश किए। इस कैंपेन के माध्यम से एलटीएफ अपने गोल्ड लोन ऑफरिंग्स के बारे में जागरूकता बढ़ाएगा और व्यक्तियों, सूक्ष्म उद्यमियों तथा परिवारों को अपने निष्क्रिय पड़े सोने की कीमत का लाभ उठाकर अपनी विकास की जरूरतों, आकांक्षाओं और सपनों को पूरा करने के लिए सक्षम बनाएगा।

एल एंड टी फाइनेंस लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ), राजू दोदती ने कहा, “एल एंड टी फाइनेंस हमारी लक्ष्य 2031 रणनीति के तहत एक जोखिम-प्रथम, प्रौद्योगिकी-प्रथम, एआई-नेटिव रिटेल फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन में परिवर्तन की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है।

एल एंड टी फाइनेंस लिमिटेड की मुख्य विपणन अधिकारी (सीएमओ), कविता जगतियानी ने कहा, “आज के उपभोक्ता आकांक्षी हैं, लेकिन क्रेडिट का उपयोग करते समय वे तेजी से लागत और मूल्य के प्रति जागरूक भी हो रहे हैं। गोल्ड लोन इस स्थिति में बिल्कुल उपयुक्त है, यह पहले से उनके भरोसे में मौजूद संपत्ति का उपयोग करके अपने लक्ष्यों को पूरा करने का एक सुरक्षित और स्मार्ट तरीका प्रदान करता है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button