बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

राज्य मंत्री राजेंद्र कुमार नायक ने मरुधरा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का किया अभिनंदन, संगठन की भावी योजनाओं के लिए दी शुभकामनाएं

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

बीकानेर। बीकानेर प्रवास पर पहुंचे राज्य मंत्री एवं राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नायक ने सर्किट हाउस में मरुधरा प्रेस क्लब बीकानेर के अध्यक्ष जय सिंह चौहान एवं कोषाध्यक्ष यतेंद्र चड्ढा का माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राजेंद्र कुमार नायक ने मरुधरा प्रेस क्लब के गठन पर पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की भावी कार्ययोजनाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पत्रकारों के संगठित प्रयासों और आपसी समन्वय को महत्वपूर्ण बताते हुए क्लब की आगामी गतिविधियों के लिए अपनी शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।

मरुधरा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने इस सम्मान के लिए राज्य मंत्री का आभार जताया। उन्होंने बताया कि क्लब का उद्देश्य पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना, पत्रकारों के हितों के लिए सामूहिक प्रयास करना तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में आपसी सहयोग और समन्वय को मजबूत करना है।

इस दौरान पत्रकारों के संगठन की भूमिका, आगामी कार्ययोजनाओं और पत्रकार हितों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में पुनीत ढाल एवं त्रिलोक सिंह चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।

मरुधरा प्रेस क्लब बीकानेर पत्रकारों की एकजुटता, सहयोग और हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करने की दिशा में अपने संगठनात्मक प्रयासों को आगे बढ़ाएगा।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button