बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
कालूवाला गोदारा इंडेन गैस एजेंसी ने भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस का 65वा स्थापना दिवस बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
राजस्थान की इंडेन गैस एजेंसी वार्षिक मूल्यांकन में पिछले दिनों पूरे *राजस्थान में प्रथम स्थान* पर रही कालूवाला गोदारा इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी ने आज अपने कार्यालय में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस का 65वा स्थापना दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस स्थापना दिवस पर कालूवाला गोदारा इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी के प्रोपराइटर श्री जितेंद्र सिंह गोदारा जो की एक भूतपूर्व भारतीय थल सेना से सेवानिवृत है श्री जितेंद्र सिंह गोदारा शुरू से ही भारतीय थल सेना, वायु सेना, नौसेना एवं भारतीय अर्ध सैनिक बल बीएसएफ ,सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी और राज्य पुलिस के स्थापना दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाते हैं आज हम जो सुरक्षित हैं वह भारत के वीर प्रहरियों एवं उनके अटूट वीरता, बहादुर,पराक्रम और बलिदान के बल पर हैं देश के वीर बहादुर जवान दिन-रात अपने जीवन की प्रवाह ना करते हुए देश की सीमाओं पर डटे रहते हैं एवं भारतीय सीमाओं की सुरक्षा करते हैं साथ ही साथ आंतरिक सुरक्षा में भी अहम भूमिका निभाते हैं इस अवसर पर प्रोपराइटर जितेंद्र सिंह गोदारा ने अपने स्टाफ एवं स्थानीय लोगों को मिठाई बांटकर आईटीबीपी का स्थापना दिवस मनाया गया एवं लोगों को संदेश दिया कि भाईचारा, ईमानदारी ,वफादारी एवं सत्यनिष्ठा के साथ देश के विकास में हमें हमेशा सहयोग करना चाहिए इस अवसर पर एजेंसी के समस्त स्टाफ और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


