LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना उचौलिया पुलिस द्वारा लूट की घटना का अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

 

वरिष्ठ पत्रकार वैद्यराज संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल व्हाट्सएप नंबर 7376 3261 75

*थाना उचौलिया पुलिस द्वारा लूट की घटना का अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।*

          वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में संपूर्ण जनपद में वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी महोदय के मार्गदर्शन में थाना उचौलिया पुलिस टीम द्वारा दिनांक 31.08.26 को थाना उचौलिया पर वादी मुकदमा श्री अर्पित कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी महासिर थाना सिधोंली जनपद शाहजहाँपुर द्वारा बरैची मजार के सामने 02 व्यक्ति नाम व पता अज्ञात द्वारा अपनी बाइक को वादी की बाइक के बगल में लाकर वादी की बाईक रुकवा कर वादी की पत्नी के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए दाहिने कान में पहने हुए झाला (सोने का) व हाथ में लिये हेन्ड पर्स जिसमें आधार कार्ड, युनियन बैंक की पासबुक रखी थी को छीनकर अपनी मोटरसाइकिल HF DELUXE से शाहजहाँपुर की तरफ भाग जाने के संबंध में सूचना दी गई थी जिसके संबंध मे थाना उचौलिया पर मु0अ0स0 182/26 धारा 309 (4) बी0एन0एस0 बनाम दो व्यक्ति नाम पता अज्ञात पंजीकृत हुआ था। उक्त घटना का अनावरण करने हेतु थाना स्थानीय से पुलिस टीम गठित की गई थी जिसके क्रम मे दिनांक 01.09.2026 को पुलिस टीम उचौलिया द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गण को ग्राम किरयारा एजेन्सी के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित लूट का एक अदद कान का झाला पीली धातु, एक अदद हेन्ड पर्स जिसमें एक आधार कार्ड व एक युनियन बैंक की पासबुक व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साईकिल HF DELUX न0 UP 31 AP 7536 बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 317(2) बी0एन0एस0 की बढोत्तरी करते हुए अभियुक्त गण का नाम प्रकाश मे लाया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही कर मा0 न्या० के समक्ष पेश किया जायेगा।

*नाम व पता अभियुक्त गण*

1. गौरव पुत्र दयाराम निवासी तिहार शाहगंज थाना रौजा जनपद शाहजहाँपुर उम्र- 23 वर्ष

2. पवनराज पुत्र सत्यपाल पासी निवासी तिहार शाहगंज थाना रौजा जनपद शाहजहाँपुर उम्र- 19 वर्ष

*बरामदगी माल*

1. एक अदद कान का झाला पीली धातु, एक अदद हेन्ड पर्स जिसमें एक आधार कार्ड व एक युनियन बैंक की पासबुक

2. एक अदद मोटर साईकिल HF DELUX न0 UP 31 AP 7536 (घटना में प्रयुक्त वाहन)

*अपराधिक इतिहास* – अभि0 गौरव पुत्र दयाराम निवासी तिहार शाहगंज थाना रौजा जनपद शाहजहाँपुरः-

1. मु0अ0स0 0022/2022 धारा 13 G अधिनियम थाना रौजा जनपद शाहजहाँपुर

2. मु0अ0स0 182/2026 धारा 309(4) / 317 * (2) बीएनएस थाना उचौलिया जनपद खीरी

*अपराधिक इतिहास*- अभि0 पवनराज पुत्र सत्यपाल निवासी तिहार शाहगंज थाना रौजा जनपद शाहजहाँपुरः-

1. मु0अ0स0 0240/2026 धारा 115(2) / 117 * (2) / 126 * (2) / 191 * (2) / 351 * (3) / 352 बीएनएस थाना रौजा जनपद शाहजहाँपुर

2. मु0अ0स0 182/2026 धारा 309(4) / 317 * (2) बीएनएस थाना उचौलिया जनपद खीरी

*गिरफ्तार करने वाली पलिस टीम-*

1. व0उ0नि0 श्री उमाकांत सविता थाना उचौलिया जनपद खीरी

2. उ0नि0 श्री शुभम चौधरी थाना उचौलिया जनपद खीरी

3. हे0का0 अरविन्द सिंह चन्देल थाना उचौलिया जनपद खीरी

4. का0 अभिराज थाना उचौलिया जनपद खीरी

5. का0 खिलेन्द्र कुमार थाना उचौलिया जनपद खीरी

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button