बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
डाक विभाग की डाक अदालत 2 सितंबर को, उपभोक्ताओं की शिकायतों का होगा निस्तारण

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। भारतीय डाक विभाग की ओर से जनता की लोक शिकायतों के निपटान के लिए 2 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा। डाक अदालत अधीक्षक डाकघर बीकानेर मंडल के कार्यालय में आयोजित होगी।
डाक अदालत में डाक विभाग से संबंधित उपभोक्ताओं की शिकायतों पर चर्चा कर उनका निस्तारण किया जाएगा। इनमें काउंटर सेवा, मनीऑर्डर, बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, पार्सल एवं बीमाकृत वस्तुएं, स्पीड पोस्ट, मूल्य देय वस्तुएं तथा विदेशी डाक वस्तुएं से संबंधित मामले शामिल हैं।
डाक विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी शिकायतों के संबंध में आवेदन प्रस्तुत करते समय लिफाफे पर ‘डाक अदालत हेतु’ अवश्य लिखें।
उपभोक्ता डाक अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी शामिल हो सकेंगे। इसके लिए विभाग द्वारा जारी लिंक http://meet.google.com/nko-hcpp-biy के माध्यम से जुड़ा जा सकता है। इसके अलावा उपभोक्ता कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
डाक विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं से अधिकाधिक संख्या में डाक अदालत का लाभ उठाने की अपील की है।
Subscribe to my channel


