बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

*सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश*

*जिला परिषद के प्रशासनिक अधिकारी श्री राम कुमार व्यास ने सेवानिवृत्ति समारोह को बनाया मतदाता जागरूकता का अवसर*

*‘मेरा वोट, मेरा निर्णय’ और ‘जागरूक मतदाता की पहचान, शान-मर्यादा हो मतदान’ जैसे संदेशों के साथ दिया लोकतंत्र में मतदान का महत्व*

बीकानेर, 31 अगस्त। जिला परिषद के प्रशासनिक अधिकारी श्री राम कुमार व्यास सोमवार को करीब 40 वर्ष की शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के इस विशेष अवसर को उन्होंने केवल विदाई का अवसर न बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश देने का माध्यम बनाया।

श्री व्यास ने सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान और उसके पश्चात मतदाता जागरूकता से संबंधित तख्तियां हाथ में लेकर आमजन को मतदान के प्रति जागरूक और अपने मताधिकार के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने “मेरा वोट, मेरा निर्णय, लोकतंत्र का सच्चा परिचय” तथा “जागरूक मतदाता की पहचान, शान-मर्यादा हो मतदान” जैसे संदेशों के माध्यम से लोकतंत्र में प्रत्येक मत की महत्ता को रेखांकित किया।

*सेवानिवृत्ति के साथ लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश*

श्री व्यास ने कहा कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति जीवन का एक पड़ाव है, लेकिन लोकतंत्र के प्रति नागरिक का दायित्व कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।

उन्होंने आमजन से आगामी नगरीय निकाय चुनाव-2026 में बढ़-चढ़कर मतदान करने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

*स्वीप टीम ने भी बढ़ाया उत्साह*

इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद एवं स्वीप प्रभारी श्रीमती शैलजा पांडे, एसीईओ श्री दिलीप कुमार, श्रीमती ऋतुराज महला सहित स्वीप टीम के श्री गोपाल जोशी, श्री हरिहर राजपुरोहित, श्री अमरदीप गोदारा, श्री पवन खत्री एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

स्वीप टीम द्वारा सेवानिवृत्ति के अवसर को मतदाता जागरूकता गतिविधि से जोड़ते हुए मतदान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी मतदान जागरूकता संदेशों के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button