दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में जननायक कर्पूरी ठाकुर की स्मृति में संगोष्ठी आयोजित

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
नई दिल्ली। दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में जननायक कर्पूरी ठाकुर की स्मृति में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ों अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
संगोष्ठी का आयोजन कर्पूरी ठाकुर शोध संस्थान के अध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह जी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जननायक कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान, उनके विचारों तथा समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद करना और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय, समानता और गरीब एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।
संगोष्ठी में विभिन्न राज्यों से पहुंचे अतिथियों ने कर्पूरी ठाकुर के विचारों और उनके योगदान पर अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, शिक्षा, समान अवसर और वंचित वर्गों के विकास जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। आयोजकों ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके सामाजिक न्याय के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे।

Subscribe to my channel


