बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री कृपाशंकर सिंह से महावीर इंटरनेशनल परिवार की आत्मीय भेंट

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री श्री कृपाशंकर सिंह जी से महावीर इंटरनेशनल परिवार की ओर से आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान, नैतिकता का शक्तिपीठ में आत्मीय भेंट की गई। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल एपेक्स बीकानेर संभाग के अध्यक्ष वीर टोडरमल चोपड़ा ने संस्था की ओर से उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया।
वीर टोडरमल चोपड़ा ने श्री कृपाशंकर सिंह जी को स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही महावीर इंटरनेशनल की सेवा गतिविधियों एवं विचारधारा का प्रतिनिधित्व करने वाली पुस्तक ‘महावीर प्रवाह’ भी प्रेमपूर्वक भेंट की गई।
इस दौरान वीर टोडरमल चोपड़ा ने महावीर इंटरनेशनल द्वारा समाजसेवा, मानवता, संस्कार एवं सेवा के क्षेत्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने संस्था के सेवा प्रकल्पों एवं सामाजिक सरोकारों के बारे में विस्तार से बताया।
श्री कृपाशंकर सिंह जी ने महावीर इंटरनेशनल की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए संस्था द्वारा मानवता एवं समाजहित में किए जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने महावीर इंटरनेशनल परिवार के सेवाकार्यों की सराहना करते हुए संस्था की निरंतर प्रगति एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
यह आत्मीय मुलाकात सेवा, संस्कार और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण को और अधिक सुदृढ़ करने वाली रही। इस अवसर ने समाजसेवा एवं मानव कल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की भावना को भी बल प्रदान किया।

Subscribe to my channel


