बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बीकानेर निगम चुनाव: भाजपा ने 58 वार्डों में प्रत्याशियों को दी सूचना, 22 वार्डों पर अब भी मंथन जारी

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। नगर निगम चुनाव को लेकर बीकानेर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। निगम के 80 वार्डों में भाजपा के टिकटों को लेकर दावेदारों और कार्यकर्ताओं की निगाहें लगातार पार्टी के फैसले पर टिकी हुई हैं। इसी बीच भाजपा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है कि पार्टी ने 58 वार्डों के प्रत्याशियों को टिकट को लेकर सूचना दे दी है, जबकि 22 वार्डों में अभी एक नाम पर अंतिम सहमति नहीं बन पाई है।
टिकट वितरण को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही कवायद के बीच सामने आई संभावित सूची ने चुनावी तस्वीर को काफी हद तक स्पष्ट कर दिया है। हालांकि पार्टी की ओर से अंतिम अधिकृत घोषणा का इंतजार बना हुआ है।
इन वार्डों में सामने आए नाम
उपलब्ध जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 1 से मंजू देवी, वार्ड 3 से प्रेम गहलोत, वार्ड 4 से नीतू तेजी, वार्ड 6 से संदीप गहलोत, वार्ड 8 से शुभ्रत पांडेय, वार्ड 9 से विनोद धवल, वार्ड 10 से विकास सियाग, वार्ड 11 से नरेन्द्र सिंह, वार्ड 12 से हिमांशु शर्मा, वार्ड 13 से सुरेंद्र सिंह शेखावत और वार्ड 14 से सुशीला कंवर राजपुरोहित का नाम सामने आया है।
इसी तरह वार्ड 16 से मनोज कुमार जनागल, वार्ड 20 से चित्रा पत्नी वीरेंद्र करल, वार्ड 22 से मुकेश ओझा, वार्ड 23 से शांति देवी, वार्ड 25 से दीपक जाजड़ा, वार्ड 26 से शिव कुमार रंगा, वार्ड 27 से शिवचंद पड़िहार, वार्ड 28 से मधु देवी, वार्ड 29 से भंवर लाल साहू, वार्ड 32 से भूपेंद्र शर्मा, वार्ड 33 से सिवरी देवी, वार्ड 34 से अनिरुद्ध चौधरी, वार्ड 35 से भंवर सिंह भाटी, वार्ड 37 से श्याम सिंह हाड़ला, वार्ड 38 से अशोक प्रजापत और वार्ड 39 से कुलदीप चौधरी का नाम बताया जा रहा है।
वार्ड 40 से कविता विश्नोई, वार्ड 41 से फारूख चौहान, वार्ड 42 से ज्योति चौहान, वार्ड 43 से प्रकाश व्यास, वार्ड 44 से दीनदयाल स्वामी, वार्ड 46 से शशिकांत गहलोत और वार्ड 48 से भरत छांगरा का नाम सामने आया है। वहीं वार्ड 50 से भगवान सिंह मेड़तिया का नाम फिलहाल संभावित बताया जा रहा है।
वार्ड 51 से भावना गहलोत पत्नी पंकज गहलोत, वार्ड 52 से उम्मेद राजपुरोहित, वार्ड 56 से संतोष राजपुरोहित, वार्ड 57 से अन्नपूर्णा व्यास, वार्ड 59 से अपर्णा आचार्य और वार्ड 60 से किशोर आचार्य के नाम सामने आए हैं।
इसके अलावा वार्ड 61 से गिरिराज जोशी, वार्ड 62 से गोपाल अग्रवाल, वार्ड 63 से किशन चौधरी और दीपक तंवर, वार्ड 64 से मुकेश बन, वार्ड 65 से सुमन कंवर, वार्ड 66 से मोहिनी देवी, वार्ड 67 से हेमेन्द्र भाटी, वार्ड 68 से शंकर लाल और वार्ड 69 से लीला गहलोत पत्नी अनूप गहलोत का नाम बताया जा रहा है।
वार्ड 71 से जगदीश प्रसाद सोलंकी, वार्ड 72 से सुमन जोशी, वार्ड 73 से दीपक पारीक, वार्ड 74 से जसोदा ओझा, वार्ड 76 से विशाल सोनी, वार्ड 77 से ताराचंद जनागल, वार्ड 78 से शबनम और वार्ड 79 से किरण जोशी का नाम सामने आया है।
इन 22 वार्डों में अभी इंतजार
भाजपा की संभावित सूची में अभी वार्ड 2, 5, 7, 15, 17, 18, 19, 21, 24, 30, 31, 36, 45, 47, 49, 53, 54, 55, 58, 70, 75 और 80 को लेकर तस्वीर साफ नहीं हुई है।
इन वार्डों में दावेदारों के बीच चल रही प्रतिस्पर्धा और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए पार्टी नेतृत्व अंतिम निर्णय पर पहुंचने में जुटा हुआ है। ऐसे में इन 22 वार्डों में किस चेहरे को चुनावी मैदान में उतारा जाता है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
अंतिम सूची का इंतजार
भाजपा की ओर से सामने आई संभावित सूची के बाद निगम चुनाव की तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट होती दिखाई दे रही है। हालांकि अंतिम और अधिकृत प्रत्याशी सूची जारी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ मानी जाएगी। टिकट की घोषणा के बाद कुछ वार्डों में समीकरण बदलने और दावेदारों की प्रतिक्रिया सामने आने की भी संभावना है।
फिलहाल बीकानेर के राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा इन्हीं 22 वार्डों को लेकर है, जहां पार्टी का अंतिम फैसला चुनावी मुकाबले की दिशा तय कर सकता है।
Subscribe to my channel


