ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी: अजंता चौक पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला व बच्चा गंभीर घायल

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी के व्यस्त अजंता चौक पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक ट्रक के टायर के नीचे आ गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में बाइक पर सवार महिला और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों और राहगीरों की मौके पर भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद कुछ समय के लिए अजंता चौक पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Subscribe to my channel


