उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा का डीएम ने लिया जायजा, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 23 अगस्त 2026। सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/08 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने रविवार को ए०एस०एच०एस० एण्ड जी०आर०एस० इंटर कॉलेज तथा एपीएन डिग्री कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा से जुड़ी तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों में अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का भी निरीक्षण किया और उनकी कार्यशीलता एवं निगरानी व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि आयोग की ओर से निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और पूरी परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जाए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा के दौरान आयोग के सभी नियमों एवं निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी, परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button