अपराधउत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

परिवहन विभाग की टीम रुद्रपुर की बड़ी कार्रवाई: रुद्रपुर किच्छा सितारगंज क्षेत्र में चेकिंग अभियान, 12 वाहन सीज और 25 के कटे चालान

Major action by the Transport Department team in Rudrapur: Checking campaign in Rudrapur Kichha Sitarganj area, 12 vehicles seized and 25 challans issued.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर…यातायात नियमों के उल्लंघन और ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रुद्रपुर द्वारा फूलभट्टा, किच्छा एवं आसपास के शहरी क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस सघन अभियान के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 12 वाहनों को सीज किया गया तथा कुल 25 वाहनों के चालान काटे गए।

कार्रवाई एवं सीज किए गए वाहनों का ब्यौरा:

माल वाहक वाहन (Goods Vehicles): 07

यात्री वाहन (Passenger Vehicles): 04

मोटरसाइकिल: 01

ओवरलोड वाहन: क्षमता से अधिक भार ले जा रहे 04 वाहनों को तुरंत जब्त कर ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई की गई।

 

बाकी वाहनों का विदाउट विदाउट टैक्स फिटनेस आदि विभिन्न अभियोग में परिवर्तन कार्यवाही की गई

कुल चालान: 25

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

Anita Pal

Related Articles

Back to top button