LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार वैद्यराज संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
मोबाइल व्हाट्सएप नंबर 7376 3261 75
*खीरी पुलिस*
*थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
*दिनांक: 16 अगस्त 2026*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी महोदय मितौली के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 16.08.2026 को थाना मैगलगंज पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
*घटना व कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण:* थाना मैगलगंज पर पंजीकृत मु०अ०सं० 336/2026 में नामजद अभियुक्त संदीप निवासी ग्राम सीताताली के विरुद्ध पूर्व में धारा 74/351(3)/352/333 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान दिनांक 14.08.2026 को पीड़िता द्वारा धारा 183 बीएनएसएस के तहत दिए गए बयान के आधार पर, उक्त मुकदमे में धारा 74 बीएनएस का लोप करते हुए धारा 64(1) बीएनएस (दुष्कर्म) की वृद्धि की गई। इसी क्रम में मु०अ०सं० 336/2026 धारा 64(1)/351(3)/352/333 बीएनएस में दिनांक 14.08.2026 से वांछित चल रहे मुख्य अभियुक्त संदीप कुमार को आज दिनांक 16.08.2026 को प्रातः 07:30 बजे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:*
• संदीप कुमार पुत्र जगन्नाथ, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम सीताताली, थाना मैगलगंज, जनपद खीरी।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:*
1. उ०नि० श्री मुईन अहमद खां
2. का० सुरेन्द्र सिंह


Subscribe to my channel


