LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

कोतवाली सदर पुलिस द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के 03 अभियुक्त मात्र 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

 

वरिष्ठ पत्रकार वैद्यराज संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल व्हाट्सएप नंबर 7376 3261 75

*खीरी पुलिस*

*कोतवाली सदर पुलिस द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के 03 अभियुक्त मात्र 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार*

*दिनांक: 16 अगस्त 2026*

              थाना कोतवाली सदर, जनपद खीरी पर पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना के संबंध में मु०अ०सं० 0660/2026, धारा 70(1) बीएनएस बनाम 03 नामजद अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा संलिप्त अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिये गये थे। उक्त आदेश के अनुपालन के क्रम में तथा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक खीरी व श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक महोदय के कुशल नेतृत्व में अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए, घटना के मात्र 24 घंटे के अंदर सभी 03 नामजद अभियुक्तों को देवकली रोड पुलिया के पास से सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:*

1. सिद्धार्थ पुत्र प्रशांत श्रीवास्तव (उम्र- 22 वर्ष), निवासी: बेगम बाग गढ़ी रोड, थाना कोतवाली सदर, जिला खीरी।

2. मधुमेश मिश्रा पुत्र राजनारायण मिश्रा (उम्र- 23 वर्ष), निवासी: बेगम बाग गढ़ी रोड, थाना कोतवाली सदर, जिला खीरी।

3. विशु कनौजिया पुत्र सुशील कनौजिया (उम्र- 19 वर्ष), निवासी: बेगम बाग गढ़ी रोड, थाना कोतवाली सदर, जिला खीरी।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*

1. प्र०नि० राजेश कुमार सिंह

2. निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला

3. उ०नि० शिल्पी शुक्ला

4. का० राहुल कुमार

5. का० जागिन्दर

6. का० शीतला प्रसाद

7. का० विपिन पूनिया

8. रि०का० अमन कुमार

9. रि०का० अभिषेक दीक्षित

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button