LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

रिपोर्ट वैद्यराज संजय पांडेय मोबाइल नंबर 7376 3261 75 स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

*खीरी पुलिस*

*अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*

*दिनांक: 09 अगस्त 2026*

             वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी (पश्चिम) के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष हैदराबाद के नेतृत्व में आज दिनांक 09.08.2026 को पुलिस टीम द्वारा धौरहरा तिराहे से चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध तमंचा, जिन्दा कारतूस एवं नकद रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना हैदराबाद पर मु०अ०सं० 228/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय खीरी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:*

• शिवांक वर्मा पुत्र भगवानदीन वर्मा निवासी ग्राम चठिया थाना हैदराबाद जनपद खीरी उम्र लगभग 23 वर्ष

*बरामदगी का विवरण:*

• अवैध तमंचा: 01 अदद तमंचा (315 बोर)

• कारतूस: 01 अदद जिन्दा कारतूस (315 बोर)

• नगदी: ₹520/- (कुल पांच सौ बीस रुपये)

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*

1. उ०नि० हेमन्त कटियार

2. का० प्रेमशंकर

3. का० कन्हैया तेजयान

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button