LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

नागमणि’ देने के नाम पर नेपाल के नागरिकों से ठगी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 3 लाख रुपये नकद बरामद

 

रिपोर्ट वैद्यराज संजय पांडेय मोबाइल नंबर 7376 3261 75 स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

*खीरी पुलिस*

*’नागमणि’ देने के नाम पर नेपाल के नागरिकों से ठगी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 3 लाख रुपये नकद बरामद*

*दिनांक: 09 अगस्त 2026*

             वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, खीरी द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) महोदय के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी निघासन के निकट पर्यवेक्षण में थाना पढुआ पुलिस ने धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का सफल अनावरण किया है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण:* दिनांक 08.08.2026 को नेपाल निवासी वादी श्री कृष्ण पहरी जिला ललितपुर नेपाल व उनके साथी अर्जुन जिला गोरखा नेपाल तथा भक्त बहादुर विक जिला तनहु नेपाल ने थाना पढुआ पर एक लिखित तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त कमलेश कुमार निवासी हरसिंहपुर थाना निघासन व उसके अन्य अज्ञात साथियों ने उन्हें ‘नागमणि’ देने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये की धनराशि हड़प ली है। इस सूचना पर थाना पढुआ पर तत्काल मु०अ०सं० 432/2026 धारा 318(4) व 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी व बरामदगी:* थानाध्यक्ष पढुआ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्यवाही की। आज दिनांक 09.08.2026 को प्रातः 07:47 बजे मल्लबेहड़ दुलही पुल के पास से मुख्य अभियुक्त कमलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से ठगी किए गए ₹3,00,000/- (तीन लाख रुपये) नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा अन्य अज्ञात साथियों की तलाश जारी है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:*

• कमलेश कुमार पुत्र राम आसरे, निवासी ग्राम हरसिंहपुर, थाना निघासन, जनपद लखीमपुर खीरी (उम्र- 34 वर्ष)।

*बरामदगी का विवरण:*

• कुल ₹3,00,000/- (तीन लाख रुपये नकद)।

*पंजीकृत अभियोग / आपराधिक इतिहास:*

• मु०अ०सं० 432/2026, धारा 318(4) व 317(2) बीएनएस, थाना पढुआ, जिला खीरी।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण:*

1. श्री मोहित पुण्डीर

2. उ०नि० श्री अजय कुमार सिंह

3. का० राजमन सहानी

4. का० माता प्रसाद

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button