बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रोटरी क्लब बालोतरा का ‘संडे फंडे’ फेलोशिप कार्यक्रम संपन्न; ‘एक पेड़ अनेक जीवन’ अभियान एवं आगामी प्रोजेक्ट्स की घोषणा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। शहर के नाकोडा रोड स्थित राजन हेरिटेज में रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा ‘संडे फंडे – रोटरी फैमिली फेलोशिप’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें रोटरी परिवारों ने सपरिवार उत्साहपूर्वक भाग लिया। समयबद्धता को बढ़ावा देने के लिए प्रथम 50 दंपतियों हेतु ‘अर्ली बर्ड लकी ड्रॉ’ का आयोजन हुआ। इसके पश्चात स्वाति मांधना द्वारा संचालित मनोरंजक गतिविधियों में सभी ने भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। क्लब अध्यक्ष हितेन्द्र छाजेड़ ने अपनी रोचक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से फेलोशिप में उत्साह भरा, वहीं सचिव सी.ए. अभिषेक जिंदल ने ‘इम्पॉर्टेंस ऑफ गिविंग’ (सेवा एवं दान का महत्व) के विचार पर प्रकाश डाला।

इस विशेष अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु ‘एक पेड़ अनेक जीवन’ अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसके तहत जनसामान्य को पौधे और ट्री-गार्ड प्रदान किए जाएंगे। साथ ही क्लब के आगामी मेडिकल प्रोजेक्ट्स की जानकारी भी साझा की गई। अंतर-क्लब समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से इनरव्हील क्लब और नव-गठित ‘रोटरी रानीसा क्लब’ की सदस्याओं को आमंत्रित किया गया। आयोजन के दौरान इनरव्हील की नई अध्यक्षा बबली जी बाघमार, रोटरी रानीसा की नवनिर्वाचित अध्यक्षा सुमित्रा जी खत्री तथा रोटरी के नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में रोटरी कोषाध्यक्ष शांतिलाल हुंडिया, डॉ. हितेश सिंघल, डॉ. विजय खंडेलवाल सहित भारी संख्या में सदस्यों व परिजनों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अध्यक्ष हितेन्द्र छाजेड़ एवं सचिव सी.ए. अभिषेक जिंदल ने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया । मीडिया प्रभारी ओम बांठिया ने बताया कि भविष्य में भी ऐसी फेलोशिप और समाज सेवा प्रकल्पों के निरंतर आयोजन करने का सदस्यों द्वारा भावना व्यक्त की गई ।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button