बाड़मेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
कथन के स्थापना दिवस पर साहित्यिक विमर्श

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बाड़मेर। कथन साहित्यिक मंच का प्रथम स्थापना दिवस रविवार को राजस्थान पेंशनर समाज भवन, गांधी चौक, बाड़मेर में पौधारोपण के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंच की कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी साहित्यिक कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता राजस्थान पेंशनर समाज, बाड़मेर के जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ साहित्यकार एवं मंच के संरक्षक डॉ. बंशीधर तातेड़ ने की। उन्होंने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कथन साहित्यिक मंच ने मात्र एक वर्ष में डिजिटल माध्यमों से 35 लाख से अधिक लोगों तक पहुँच बनाकर साहित्यकारों के विचारों और रचनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने मंच की टीम की नियमितता, समर्पण और साहित्य के प्रति प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।मंच के मीडिया प्रभारी कवि महेश पन्नू ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी दी तथा आगामी कार्यक्रमों के लिए सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किए। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय लेखक डॉ. जीत परमार के उपन्यास की पाँच प्रतियों का गिवअवे आयोजित किया गया है जिसमें चयनित पाँच पाठकों को पुस्तकें भेजी जाएंगी, जिससे स्थानीय रचनाकारों की कृतियाँ व्यापक पाठक वर्ग तक पहुँच सकें। बैठक में कवयित्री नीलम जैन, कवि गौतम संकलेचा चमन, कवि चन्द्रवीर गर्ग आबदार,पीराराम शर्मा, कवि जसवंत पंवार, कवि महेंद्र राठौड़, योगेश गर्ग और कपिल चौहान सहित अन्य सदस्यों ने मंच की भावी साहित्यिक गतिविधियों को लेकर अपने सुझाव दिए। कार्यक्रम के समापन पर पेंशनर समाज के उपाध्यक्ष सुरेश मोदी ने शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


