धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा में स्वामी रणछाराम जी महाराज की 50वीं वर्षगांठ महोत्सव की तैयारियों को लेकर 19 जुलाई को होगी महत्वपूर्ण बैठक

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 18 जुलाई। परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री अमृतराम जी महाराज के सानिध्य में आगामी 19 जुलाई 2026 (रविवार) प्रातः 11 बजे रणजीत आश्रम, गोरखा चौक, बालोतरा में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक श्री रणजीत शिक्षा एवं सेवा समिति एवं मेघवाल शिक्षा एवं विकास संस्थान, जिला बालोतरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगी।
बैठक में परम पूज्य श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी श्री रणछाराम जी महाराज की 50वीं वर्षगांठ महोत्सव के आयोजन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही महोत्सव की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा, विभिन्न समितियों के गठन तथा अन्य निर्माण एवं विकास संबंधी विषयों पर भी सारगर्भित चर्चा होगी।
आयोजकों ने समाज के सभी वरिष्ठजनों, प्रबुद्ध नागरिकों, बुद्धिजीवियों एवं समाजबंधुओं से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने सुझाव देने तथा महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया है।
मेघवाल शिक्षा एवं विकास संस्थान, बालोतरा के उपाध्यक्ष बाबूलाल नामा ने समाज के सभी लोगों से समय पर बैठक में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Subscribe to my channel


