उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, 91 शिकायतें प्राप्त, 6 का मौके पर निस्तारण

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 18 जुलाई 2026। तहसील सदर में शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से संबंधित जनशिकायतों को एक-एक कर गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनें तथा आवश्यकतानुसार मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित और संतोषजनक समाधान करना है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने भी फरियादियों की शिकायतें सुनीं और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि थानों से संबंधित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण कराया जाए।

उप जिलाधिकारी हिमांशु कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 91 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 30, पुलिस विभाग की 15, पूर्ति विभाग की 20, विकास विभाग की 7, चकबंदी विभाग की 5 तथा अन्य विभागों से संबंधित 14 शिकायतें शामिल रहीं।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक आनंद कुमार गुप्ता, उप कृषि निदेशक अशोक कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी धनश्याम सागर, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका अंगद गुप्ता, डीएचओ अरुण त्रिपाठी, एआर कोऑपरेटिव रवि शंकर, क्षेत्राधिकारी पुलिस सत्येन्द्र भूषण, तहसीलदार विनय प्रभाकर सरोज सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button