बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा में अपेक्स के 52वें स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत चला ‘कपड़े की थैली मेरी सहेली’ अभियान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 18 जुलाई 2026। अपेक्स द्वारा घोषित 52वें स्थापना दिवस पखवाड़े के अंतर्गत शनिवार को बालोतरा में “कपड़े की थैली मेरी सहेली” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पॉलीथीन एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए इनके उपयोग से बचने का संदेश दिया गया।
अभियान के दौरान आमजन को कपड़े की थैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण आज पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। पॉलीथीन और सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग कम कर कपड़े की थैली अपनाना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने लोगों से अपील की कि वे खरीदारी के समय अपने साथ कपड़े की थैली लेकर चलें और प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग दें। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया तथा स्वच्छ और हरित बालोतरा के निर्माण का संदेश दिया गया।
आयोजकों ने बताया कि अपेक्स के 52वें स्थापना दिवस पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Subscribe to my channel


