बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
देशांतरी समाज ने प्रतिभावान विद्यार्थी दीपक जोशी व तृप्ति जोशी का किया गौरव सम्मान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
देशांतरी समाज ने प्रतिभावान विद्यार्थी दीपक जोशी व तृप्ति जोशी का किया गौरव सम्मान
नीट यूजी 2026 में दीपक ने 99.9 प्रतिशत के साथ आल इंडिया में 6227 वीं रैंक हासिल की, तृप्ति जोशी बीएएमएस के लिए क्वालीफाई; समाज ने साफा और मालाएं पहनाकर किया बहुमान
बालोतरा। देशांतरी समाज बालोतरा ने शनिवार को नीट यूजी-2026 में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले समाज के दो होनहार विद्यार्थियों दीपक जोशी एवं तृप्ति जोशी का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में दोनों प्रतिभाओं का साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। समाज के वरिष्ठजनों ने दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धि को पूरे समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समाज के मेधावी छात्र दीपक जोशी सुपुत्र सुरेंद्र सलुंदिया (नर्सिंग ऑफिसर) ने नीट यूजी-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 99.9 फीसदी अंक प्राप्त ऑल इंडिया रैंक (AIR) 6227 हासिल कर परिवार, समाज एवं बालोतरा जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। वहीं तृप्ति जोशी सुपुत्री फार्मासिस्ट भेरूलाल एल. सलुंदिया ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए बीएएमएस पाठ्यक्रम के लिए क्वालीफाई कर समाज का गौरव बढ़ाया।
सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि दीपक और तृप्ति की सफलता केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे देशांतरी समाज की उपलब्धि है। दोनों विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और लगन अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। समाज ने विश्वास व्यक्त किया कि ये प्रतिभाएं भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करेंगी।
सम्मानित होने पर दीपक और तृप्ति ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा निरंतर कठिन परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और नियमित अध्ययन ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। इस अवसर पर परिवारजनों, रिश्तेदारों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं समाज के लोगों ने दोनों प्रतिभाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में सेवानिवृत्त टेलीकॉम मैकेनिक लूणकरण जोशी, सेवानिवृत्त अध्यापक मांगीलाल जोशी, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अमीचंद जोशी, सेवानिवृत्त अध्यापक अमृतलाल जोशी, सेवानिवृत्त पोस्टमैन सोहनलाल जोशी, सेवानिवृत्त सीनियर नर्सिंग ऑफिसर शिवलाल एल. देशांतरी, फार्मासिस्ट कुंदनमल बी. जोशी, पंडित शिवलाल पी. सलुंदिया, रामलाल बी. जोशी, सेवानिवृत्त सीनियर शारीरिक शिक्षक मदनलाल जोशी, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक अशोक जोशी खंडप, वरिष्ठ पत्रकार सदाशिव सलुंदिया, एओ सुरेश जोशी, भाजपा नेता सुभाष जोशी, व्याख्याता माणक जोशी खंडप, मेल नर्स नीरज जोशी, जसराज जोशी, देवीलाल जोशी, स्वरूप एस. सलुंदिया, सवाई जोशी, स्वरूप बी. जोशी सहित देशांतरी समाज बालोतरा के बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel

