उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़रोज़गार
मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन, किसानों व मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 17 जुलाई 2026। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न राज्य सेक्टर योजनाओं में लाभ लेने के इच्छुक मत्स्य पालकों और आम नागरिकों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा ने बताया कि विभागीय पोर्टल पर 16 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक आवेदन किए जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम स्थापना योजना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष, मोपेड विद आइस बॉक्स परियोजना, माता सुकेता महिला मत्स्य पालक सशक्तिकरण योजना, केज स्थापना योजना, अंतर्देशीय खारे क्षेत्रों में नए तालाब निर्माण एवं प्रथम वर्ष निवेश योजना, मोती संवर्धन योजना तथा विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना सहित कई योजनाओं के लिए आमंत्रित किए गए हैं।
मत्स्य अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। योजनाओं की इकाई लागत, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और अन्य विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट https://fisheries.up.gov.in� पर उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि जिन आवेदकों के आवेदन पूर्व वर्षों में निरस्त या प्रतीक्षारत रहे हैं, वे भी इस बार दोबारा आवेदन कर सकते हैं। यदि योजनाओं में भविष्य में कोई संशोधन किया जाता है तो संशोधित प्रावधान ही लागू होंगे।
योजनाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आवेदक मत्स्य विभाग के जनपदीय, मंडलीय अथवा मत्स्य निदेशालय कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करें: https://fisheries.up.gov.in�
मुख्य बिंदु:
आवेदन अवधि: 16 से 31 जुलाई 2026
आवेदन माध्यम: https://fisheries.up.gov.in�
प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग आवेदन आवश्यक।
पूर्व में निरस्त या प्रतीक्षारत आवेदक भी पुनः आवेदन कर सकते हैं।
Subscribe to my channel


