ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया भिवाड़ी स्टेडियम का निरीक्षण, इसी मानसून सत्र में 10 हजार पौधे लगाने के दिए निर्देश

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया भिवाड़ी स्टेडियम का निरीक्षण, इसी मानसून सत्र में 10 हजार पौधे लगाने के दिए निर्देश
भिवाड़ी। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज सुबह भिवाड़ी स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम के लेआउट की जानकारी ली और विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने स्टेडियम परिसर में हरियाली बढ़ाने के लिए इसी मानसून सत्र में 10 हजार पौधे लगाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश, एडीएम सुमित्रा, अन्य प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता सहित सैकड़ों पुलिसकर्मी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने स्टेडियम के बेहतर विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Subscribe to my channel


