ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी में सैदपुर 45 मीटर रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ, उद्योगों और आमजन को मिलेगी बड़ी राहत

 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी, 10 जुलाई 2026। भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (बीएमए) के लंबे समय से किए जा रहे सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। शुक्रवार को सैदपुर स्थित 45 मीटर रोड के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ हो गया। लंबे समय से रुकी हुई इस महत्वपूर्ण परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र के उद्योगपतियों, व्यापारियों और आम नागरिकों में खुशी का माहौल है।

बीएमए के अध्यक्ष चौ. जसबीर सिंह राणा एवं मानद सचिव जी.एल. स्वामी ने बताया कि यह सड़क परियोजना भिवाड़ी के औद्योगिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके पूर्ण होने के बाद परिवहन व्यवस्था अधिक सुगम होगी, औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा क्षेत्र में लंबे समय से बनी यातायात जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में भिवाड़ी क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या के कारण उद्योगों, व्यापारियों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद जल निकासी व्यवस्था में भी सुधार होगा, जिससे जलभराव की समस्या कम होने की उम्मीद है।

बीएमए पदाधिकारियों ने इस परियोजना को क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए उम्मीद जताई कि सड़क निर्माण निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाएगा। इससे औद्योगिक क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button