ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भारत विकास परिषद व रोटरी क्लब शक्ति ने विद्यार्थियों में बांटे आध्यात्मिक साहित्य, संस्कार कार्यशाला का हुआ आयोजन

 ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी। भारत विकास परिषद एवं रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल में भारत विकास परिषद के तृतीय सूत्र ‘संस्कार’ के अंतर्गत आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक पुस्तकों का वितरण तथा संस्कार कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. मोनिका रस्तोगी ने विद्यार्थियों को स्वाध्याय के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि पाठ्यक्रम की पुस्तकों के साथ-साथ धार्मिक एवं आध्यात्मिक साहित्य का अध्ययन भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इन पुस्तकों में निहित जीवन मूल्यों को अपने व्यवहार में अपनाने के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के साथ भी साझा करना चाहिए।

डॉ. रूप सिंह ने बच्चों के खानपान को भी एक महत्वपूर्ण संस्कार बताते हुए विद्यालय को चीनी की मात्रा संबंधी जागरूकता के लिए शुगर बोर्ड भेंट किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित आहार अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

भारत विकास परिषद के अध्यक्ष विमल पंडित ने कहा कि बच्चों को अपने व्यक्तित्व की गरिमा, चेतनता और संस्कारों को सदैव बनाए रखना चाहिए। वहीं रोटरी क्लब शक्ति की अध्यक्षा सरिता श्रीवास्तव ने कहा कि धार्मिक एवं प्रेरणादायक पुस्तकें बच्चों के व्यक्तित्व विकास, नैतिकता, अनुशासन और सकारात्मक सोच को सुदृढ़ बनाती हैं।

डॉ. नवनीता शर्मा ने पुस्तकों को मनुष्य का सच्चा मित्र बताते हुए कहा कि उत्तम साहित्य और अच्छे संस्कार जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। विद्यालय की प्राचार्य सुनीता यादव ने विद्यार्थियों को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। विद्यालय के निदेशक सुरेंद्र यादव ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के कोषाध्यक्ष हर्ष महेश्वरी, सरिता गोयल, रोटरी क्लब शक्ति की सह प्रांत पाल निशि पंडित, सचिव शालिनी वर्मा, सीमा जालान, रीतिभा नाहटा, कविता चावला, नलिनी तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों को जूस वितरित किया गया तथा उनके उज्ज्वल, संस्कारवान और सफल जीवन की कामना की गई।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button