ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

मुंडावर में 680 लीटर मिलावटी व बदबूदार दूध नष्ट, वीटा डेयरी जा रही सप्लाई पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा। जिला कलेक्टर के निर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को मुंडावर तहसील में मिलावटी दूध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 680 लीटर मिश्रित, बदबूदार एवं खट्टा दूध मौके पर ही नष्ट कर दिया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पिकअप वाहन (RJ 32 GE 5362) को रोककर जांच की गई। वाहन में 17 स्टील के कैनों में भरा करीब 680 लीटर दूध हरियाणा स्थित वीटा डेयरी में सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब से जांच करने पर दूध में मिलावट पाई गई। साथ ही दूध फटा हुआ और बदबूदार भी मिला।

जांच में सामने आया कि दूध विक्रम पुत्र प्रहलाद (37) एवं लोकेश यादव (27), निवासी ग्राम भुरियावास के डेयरी कोड से सप्लाई किया जा रहा था। विभाग ने मौके पर ही पूरा दूध नष्ट कर दिया।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीटा डेयरी को पत्र भेजकर संबंधित डेयरी कोड बंद कराने की प्रक्रिया शुरू करने तथा भविष्य में इस प्रकार का मिलावटी दूध स्वीकार नहीं करने के निर्देश देने की बात कही है। कार्रवाई के दौरान महिपाल सिंह एवं सुभाष यादव भी मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button