अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

सूरज सिनेमा की पहाड़ी पर मिला सप्ताहभर पुराना महिला का क्षत-विक्षत शव, पहचान नहीं

 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी में सनसनी

सूरज सिनेमा की पहाड़ी पर मिला सप्ताहभर पुराना महिला का क्षत-विक्षत शव, पहचान नहीं

भिवाड़ी। सूरज सिनेमा से सटी पहाड़ी पर करीब 30 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव लगभग 7 दिन पुराना बताया जा रहा है और बुरी तरह गल-सड़ चुका है। हालत इतनी खराब थी कि शव में कीड़े पड़ चुके थे तथा घुटनों के नीचे की हड्डियां तक दिखाई दे रही थीं।

सूचना मिलते ही फूलबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। मृतका ने जींस और टॉप पहन रखा था, लेकिन शव अत्यधिक विकृत होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों से गुमशुदा महिलाओं के रिकॉर्ड खंगाल रही है। महिला की मौत प्राकृतिक है, दुर्घटना है या फिर किसी अपराध का परिणाम, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button