देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा मोहनराम की 139वीं भव्य परिक्रमा संपन्न, श्रद्धालुओं ने किया वृक्षारोपण का संकल्प

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद एवं बाबा मोहन राम जागृति मंडल, भिवाड़ी के संयुक्त तत्वावधान में बाबा मोहनराम काली खोली मंदिर की 139वीं भव्य, दिव्य एवं अलौकिक परिक्रमा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुई। अरावली की सुरम्य पहाड़ियों से घिरे संजीवनी तपोवन में आयोजित इस परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

प्रातःकाल बाबा मोहन राम कॉलेज के सामने से प्रारंभ हुई परिक्रमा में भक्तिमय नृत्य, संगीत एवं जयकारों के बीच श्रद्धालु पूरे मार्ग में भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग, स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक जीवन के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से श्रद्धालु अपने साथ आम, जामुन, नीम तथा बेलपत्र के बीज एवं गुठलियाँ लेकर आए। परिक्रमा के दौरान इनका सामूहिक रोपण किया गया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया। संजीव अग्रवाल प्रभारी ने बताया कि धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान समाज में सकारात्मक जागरूकता का संदेश देने में सफल रहा। कार्यक्रम के समापन पर मोहन वाटिका में —

*सौजन्य से -: श्री हरि मोहन जी, श्रीमती बीना देवी,पुत्र दिलीप कुमार, श्री मती मनीषा जांगीड़, सुपुत्री हर्षिता, पुत्र हर्षश्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।बाबा मोहनराम अन्नपूर्णा भंडार की बिशेष सेबा – प्रदीप भेड़ी परिवार- दिनेश कुमार,अधिवक्ता- शिव कुमार अग्रवाल- बलराम अग्रवाल के द्वारा की गई।

श्रद्धालुओं ने आयोजन की भव्यता, अनुशासन एवं आध्यात्मिक वातावरण की सराहना करते हुए बाबा मोहनराम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, सेवा, योग एवं पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संगम देखने को मिला। परिक्रमा में पधारे सभी भक्तों का सचिव अर्जुन गुप्ता, बित सचिव अभय चौहान एबम महिला प्रमुख साधना यादव ने आभार व्यक्त किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button