ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

चार दिन पहले बना टैंक बना मौत का जाल, दीवार ढहने से मासूम की मौत, कई घायल।

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी।

औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में सोमवार को एक निर्माणाधीन फैक्ट्री परिसर में हुआ दर्दनाक हादसा पूरे क्षेत्र को झकझोर गया। मजदूरों की सुविधा के लिए बनाए गए पानी के टैंक की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे वहां मौजूद बच्चे और अन्य लोग मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में 4 वर्षीय मासूम मीना की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो बच्चों को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। तीन अन्य घायलों का उपचार भिवाड़ी के एक निजी अस्पताल में जारी है।

जानकारी के अनुसार पानी का यह टैंक तैयार किया गया था। सोमवार दोपहर बाद टैंक में पानी भरा जा रहा था, तभी उसकी एक दीवार अचानक ढह गई। उस समय आसपास मजदूरों के बच्चे खेल रहे थे और कुछ लोग नहा रहे थे। दीवार गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मजदूरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए अपने हाथों से मलबा हटाया और दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन मासूम मीना को बचाया नहीं जा सका।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोगों के बीच चर्चा का विषय यह भी है कि आखिर चार दिन पहले बना टैंक इतनी जल्दी कैसे ढह गया। हादसे ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button