बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर में पंजाबी समाज ने सामुदायिक भवन हेतु भूमि आवंटन की मांग उठाई

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 3 जून 2026। ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी (पंजाबी समाज) के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष जितेंद्र नायर के नेतृत्व में शहरी विकास एवं आवासन (यूडीएच) मंत्री झाबर सिंह खर्रा से मुलाकात कर पंजाबी समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि बीकानेर में पंजाबी समाज की अच्छी-खासी आबादी निवास करती है, लेकिन समाज के पास अपना कोई सामुदायिक भवन नहीं है। ऐसे में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। समाज के प्रतिनिधियों ने मंत्री से मांग की कि पंजाबी समाज के भवन निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि का आवंटन किया जाए।

इस दौरान यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से सुनते हुए समाज को शीघ्र भूमि आवंटन के संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पंजाबी समाज एक सुदृढ़ एवं संगठित समाज है, जिसकी आवश्यकताओं पर सरकार संवेदनशीलता के साथ विचार करेगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के महासचिव ओम प्रकाश खत्री, पुनीत राजपाल, नरेश गुर्जर, ललित खत्री, सोमेश्वर शर्मा, मुकेश भारती, लक्ष्मी नारायण सचदेवा, विजय भक्ति, पारस झांब, रतन खत्री, धीरज झांब, तरुण सहगल, सतीश मिड्डा, मदन कपूर, सुशील वाधवा सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा को पंजाबी समाज के लिए भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटन की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपते समाज के पदाधिकारी।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button