बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर रेंज में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की संभाग स्तरीय बैठक आयोजित, समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 3 जून 2026। राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान की संभाग स्तरीय बैठक बुधवार को पुलिस थाना सदर स्थित पुलिस सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीकानेर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस (आईजी) श्री ओमप्रकाश ने की।
बैठक में संस्थान के संभागीय अध्यक्ष जगमाला राम, बीकानेर जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह, हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष आनंद स्वामी, श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष कांता सिंह, प्रदेश महासचिव सलावत खां, प्रदेश सचिव सुखदेव व्यास सहित बीकानेर रेंज के विभिन्न जिलों से आए संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
इस दौरान सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को महानिरीक्षक पुलिस के समक्ष रखा। आईजी श्री ओमप्रकाश ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेंज कार्यालय सुखविंद्र पाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बीकानेर चक्रवर्ती सिंह, रेंज कार्यालय एवं जिला लेखाधिकारी तथा बल शाखा प्रभारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।
आईजी ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का विभाग के प्रति योगदान अतुलनीय है और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

Subscribe to my channel


