ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी में आतंकवादी हाईजैक परिदृश्य को लेकर राजकीय चिकित्सालय में मॉक ड्रिल आयोजित

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी में संभावित आतंकवादी हाईजैक एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों का आकलन करने हेतु राजकीय चिकित्सालय में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षा एजेंसियों, पुलिस प्रशासन, चिकित्सा विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

अभ्यास के दौरान आतंकवादी हमले एवं हाईजैक की काल्पनिक स्थिति निर्मित कर घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने, आपदा प्रबंधन, मरीजों के उपचार, एम्बुलेंस संचालन, सुरक्षा व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का परीक्षण किया गया।

मॉक ड्रिल में चिकित्सालय प्रशासन द्वारा आपातकालीन वार्ड, ट्रॉमा सेंटर एवं चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए घायलों के त्वरित उपचार की प्रक्रिया का सफल प्रदर्शन किया गया। पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण तथा राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री श्रीमान लाल मीणा ने बताया कि ऐसी मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपातकालीन अथवा आतंकवादी घटना की स्थिति में विभागों की तत्परता एवं समन्वय को सुदृढ़ बनाना है, जिससे जनहानि को न्यूनतम किया जा सके तथा प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित हो सके।

मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक समापन हुआ तथा सभी संबंधित विभागों द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के अभ्यास नियमित रूप से आयोजित करने पर बल दिया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button