देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

पुरुषोत्तम मास की बाबा मोहनराम दोज पर उमड़ा आस्था का सैलाब, डॉ. जी.आर. गुप्ता ने की गौसेवा

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर बाबा मोहनराम दोज के दिन काली खोली धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दूर से आए हजारों भक्तों ने बाबा मोहनराम की पावन ज्योत के दर्शन कर अपने परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर पूरे दिन भक्ति, श्रद्धा एवं जयकारों से गूंजता रहा।

इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। भक्तों ने बाबा के दरबार में माथा टेककर जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में सेवा, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इसी क्रम में समाजसेवी डॉ. जी.आर. गुप्ता ने गौसेवा करते हुए गौमाताओं को हरा चारा खिलाया। उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम मास में गौसेवा, जीव सेवा एवं मानव सेवा का विशेष महत्व है। गौसेवा भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है, जिससे समाज में करुणा, सेवा और संस्कारों की भावना मजबूत होती है।

डॉ. जी.आर. गुप्ता ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं जरूरतमंदों की सहायता जैसे सेवा कार्यों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बाबा मोहनराम के जयकारों एवं भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा, सेवा और सामाजिक सद्भाव का प्रेरणादायक पर्व बताया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button