बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
शिक्षा और युवा संगति पर आधारित शॉर्ट फिल्म “टॉपर” का पोस्टर विमोचित
बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने किया पोस्टर लॉन्च, जल्द शुरू होगा फिल्मांकन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। शिक्षा, संघर्ष और युवा पीढ़ी की संगति के प्रभाव को केंद्र में रखकर बनाई जा रही शॉर्ट फिल्म “टॉपर” का पोस्टर विमोचन बीकानेर पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा के कर-कमलों द्वारा किया गया। फिल्म का निर्माण जानू फिल्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है।
फिल्म “टॉपर” एक प्रेरणादायक एवं सामाजिक संदेश देने वाली कहानी है, जिसमें उन विद्यार्थियों के जीवन को दर्शाया गया है जो मेहनत और लगन से पढ़ाई करते हैं, लेकिन गलत संगति और नकारात्मक प्रभावों के कारण अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं। वहीं कुछ युवा कठिन परिस्थितियों और संघर्षों का सामना करते हुए सफलता की राह पर आगे बढ़ते हैं।
फिल्म में एक ऐसे परिवार की कहानी को प्रस्तुत किया गया है, जो अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास करता है, लेकिन समाज में मौजूद कुछ भ्रामक और नकारात्मक तत्व युवाओं को गलत रास्ते पर ले जाने का प्रयास करते हैं। यह फिल्म शिक्षा के महत्व, पारिवारिक मूल्यों और सही संगति के प्रभाव को प्रभावशाली ढंग से दर्शाएगी।
फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक डॉ. आर. डी. भाटी हैं, जबकि सिनेमेटोग्राफी का दायित्व कुणाल रांकावत एवं गौतम रांकावत निभा रहे हैं। फिल्म की टीम का कहना है कि यह शॉर्ट फिल्म युवाओं, विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए एक सकारात्मक संदेश लेकर आएगी।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर फिल्म से जुड़े कलाकार एवं टीम सदस्य उपस्थित रहे। फिल्म का शूटिंग कार्य शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा तथा इसके प्रदर्शन की घोषणा भी जल्द की जाएगी।

Subscribe to my channel


