उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में जिला स्तरीय विकास कार्य एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों से मांगे गए सुझाव

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 1 जून 2026। जिला स्तरीय विकास कार्य एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक महादेवा दूधराम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
समिति के सचिव एवं मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने विधायक सदर महेन्द्र नाथ यादव, विधायक रूधौली राजेन्द्र प्रसाद चौधरी सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों के क्रियान्वयन की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के संचालन में आने वाली किसी भी प्रकार की बाधा को दूर करने के लिए समिति द्वारा समेकित रूप से समाधान किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विकास योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए जनप्रतिनिधियों से प्राथमिकता के आधार पर सुझाव प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक राजेश कुमार ने किया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चंद सोनकर, फूलचन्द्र श्रीवास्तव, मु. सलीम, ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


