बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर: लालगढ़ ओवरब्रिज 80 प्रतिशत तैयार, जल्द खत्म होगा लोगों का इंतजार – ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 31 मई। बीकानेर के बहुप्रतीक्षित लालगढ़ ओवरब्रिज निर्माण कार्य को लेकर सकारात्मक खबर सामने आई है। बीकानेर ऐलिवेटेड रोड डिमांड संघर्ष समिति के संयोजक ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया ने दावा किया है कि लालगढ़ ओवरब्रिज का लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और यदि कार्य इसी गति से जारी रहा तो आने वाले कुछ महीनों में इसका उद्घाटन संभव हो सकता है।

रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए भदौरिया ने कहा कि लालगढ़ ओवरब्रिज पिछले करीब दस वर्षों से विभिन्न कारणों से अधूरा पड़ा हुआ था। इस दौरान कई निर्माण कंपनियों और ठेकेदारों के बदलने के साथ-साथ राजनीतिक हस्तक्षेप भी परियोजना की गति में बाधा बना। कई बार बजट की कमी के कारण भी निर्माण कार्य प्रभावित हुआ, जिससे आमजन को लंबे समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र सरकार ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर गंभीरता दिखाई है, जिसके परिणामस्वरूप निर्माण कार्य में तेजी आई है। वर्तमान में पुल का अधिकांश हिस्सा तैयार हो चुका है और शेष कार्य भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।

ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया ने उम्मीद जताई कि ओवरब्रिज के पूर्ण होने के बाद लालगढ़ क्षेत्र सहित शहर के हजारों लोगों को यातायात जाम और आवागमन की समस्याओं से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस परियोजना का लोग इंतजार कर रहे थे, वह अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

स्थानीय नागरिकों का भी मानना है कि ओवरब्रिज शुरू होने से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों का समय बचेगा। लंबे समय से अधूरे पड़े इस प्रोजेक्ट के पूरा होने की उम्मीद ने क्षेत्रवासियों में नई उम्मीद जगा दी है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button