देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
लोकमाता पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती गरिमामय वातावरण में संपन्न

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी । अहिल्याबाई होलकर सेवा समिति, भिवाड़ी द्वारा लोकमाता पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा, महिलाएं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के आदर्श जीवन, न्यायप्रिय शासन, जनकल्याणकारी कार्यों, धर्म-संस्कृति संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण एवं मानव कल्याण की अनुपम प्रेरणा है। उनके आदर्श आज भी समाज को एकता, शिक्षा और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विचार-विमर्श किया गया। साथ ही समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजजनों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विशेष रूप से उपस्थित रहे – श्री पीपाल,श्री किशन नागर ( पार्षद ), श्री सुरेश चन्द्र पाल, श्री अजय पाल ,श्री बांकेलाल पाल,श्समिति अध्यायच मुना लाल पाल, उपाध्यक्ष श्री मनोहरलाल बघेल, श्री रणवीर सिंह पाल ,श्री मनोज कुमार पाल ,श्री शिवमोहन पाल, श्री मोनिक चन्द्र बघेल, श्री शिवनारायण बघेल, श्री राजेन्द्र सिंह बघेल, श्री हरीओम सिंह बघेल, श्री सत्यपाल सिंह बघेल, श्री मुकेश बघेल, श्री रघुनाथ सिंह बघेल, श्री रामबहादुर बघेल, श्री शैलेन्द्र पाल, श्री रविन्द्र सिंह चौहान, श्री विजय शंकर, श्री अशोक पाल, श्री बृजमोहन पाल सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के सभी पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवा साथियों एवं समाजबंधुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समिति द्वारा सभी सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया तथा समाज की प्रगति, शिक्षा, संगठन एवं सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।
जारीकर्ता
शिव मोहन पाल
मीडिया प्रभारी
अहिल्याबाई होलकर सेवा समिति, भिवाड़ी

Subscribe to my channel


