बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान
ग्रामीणों ने जल स्रोतों के जीर्णोद्धार, स्वच्छता और पौधारोपण का लिया संकल्प

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 29 मई। वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान के तहत शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ की ग्राम पंचायत आडसर में जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत और श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामगोपाल सुथार मौजूद रहे।
श्री सुथार ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों का जीर्णोद्धार, मानसून से पहले पारंपरिक जल स्रोतों जैसे बावड़ियों, कुओं, झीलों और स्थानीय तालाबों की सफाई, मरम्मत और उनसे अतिक्रमण हटाना। गांव स्तर पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को वर्षा जल संचयन के लिए प्रेरित करना है।
श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने जल को जीवन और संस्कृति का आधार बताया। उन्होंने कहा कि पानी का संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। विधायक ने सभी ग्रामवासियों से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान से जुड़कर जल बचाने की मुहिम को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
इसी क्रम में सभी लोगों ने जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा की शपथ ग्रहण की। इसके पश्चात अतिथियों एवं ग्रामीणों ने पौधारोपण कर, पर्यावरण को हरा-भरा बनाने एवं स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर श्री श्याम पंचारिया, श्री कुंभनाथ सिद्ध, श्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, श्री महावीर चारण, श्री रतन सिंह राठौड़, श्री शिव जोशी, श्री गंगाधर शर्मा, श्री शिवप्रसाद तावनिया, श्री नवरत्न सिंह राजपुरोहित, श्री महेश राजोतिया, श्री जगदीश गुर्जर, श्री मूलचंद इंदौरिया, श्री मुकेश जोशी, श्री शिव स्वामी, श्री पवन सारस्वत, श्रीडूंगरगढ़ तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, विकास अधिकारी श्री मनोज धायल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्मिक एवं आमजन उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


