उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
पद्म अवार्ड 2027 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 31 जुलाई तक होंगे आवेदन

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 29 मई 2026 (सू.वि.)। भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पद्म अवार्ड 2027 के लिए नामांकन एवं प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि पद्म अवार्ड 2027 हेतु नामांकन/प्रस्ताव ऑनलाइन माध्यम से पुरस्कार पोर्टल वेबसाइट https://awards.gov.in पर पंजीकरण कराकर अपलोड किए जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया 15 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुकी है, जो 31 जुलाई 2026 तक चलेगी।
जारी निर्देशों के अनुसार संबंधित अधिकारी पत्र में उपलब्ध कराए गए लॉगिन आईडी-A2311298505 एवं पासवर्ड-Au131#57 का उपयोग करते हुए नामांकन एवं प्रस्ताव अपलोड कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। साथ ही की गई कार्यवाही की सूचना मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी।
सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने अधिकारियों से निर्देशों का पालन करते हुए समयबद्ध तरीके से कार्यवाही पूर्ण कराने को कहा है, ताकि योग्य व्यक्तियों के नाम समय से भेजे जा सकें।
Subscribe to my channel


