उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
चैतन्य योग सेवा संस्था के योग प्रशिक्षकों ने उत्तीर्ण की योग प्रमाणन बोर्ड की परीक्षा

बस्ती से वेदान्त सिंह
*इंडियन योगा एसोसिएशन के तत्वावधान में चैतन्य योग सेवा संस्था द्वारा आयोजित आयुष मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा स्थापित योग प्रमाणन बोर्ड की YCB लेवल-2 योगा वैलनेस* *इंस्ट्रक्टर कोर्स में संस्था के योग प्रशिक्षकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रायोगिक, लिखित एवं मौखिक परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। ज्ञात हो कि इस परीक्षा को* *उत्तीर्ण करने के लिए विद्यार्थियों को न्यूनतम 70% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। संस्था के 12 विद्यार्थियों में से 11 विद्यार्थियों ने इस उपलब्धि को प्राप्त करते हुए सफलता अर्जित की*।
*अखिलेश गुप्ता 85%, पूजा जलान 80% , दीपिका जलान,78.5% रिचा शाह 78%, पूजा महतो 77%, एकांश वर्मा 76% स्वयं बोस 73.5% सूर्या सिंह 73% रिचा मिश्रा 73% सृष्टि सिंह 70.5% भारती गुप्ता 72% ने परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्था का गौरव बढ़ाया*। *इस प्रकार संस्था द्वारा आयोजित प्रथम वर्ष के इस कोर्स में लगभग 99% विद्यार्थी सफल रहे*।
*संस्था के निदेशक, शिक्षक एवं कोर्स कोऑर्डिनेटर ने सभी सफल प्रशिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संस्था की गुणवत्तापूर्ण योग शिक्षा एवं प्रशिक्षकों की मेहनत का परिणाम है*।

Subscribe to my channel


