बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
कृष्णा सेवा संस्थान ने बढ़ाया मदद का हाथ: जरूरतमंद दिव्यांग बच्चे को भेंट की व्हीलचेयर

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प को चरितार्थ करते हुए कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा समाज के वंचित और असहाय वर्गों की सहायता का सिलसिला अनवरत जारी है। इसी कड़ी में संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे के नेतृत्व में एक जरूरतमंद दिव्यांग बच्चे को व्हीलचेयर भेंट कर उसे संबल प्रदान किया गया।
धर्मेंद्र दवे ने कहा कि रास्ते से गुजरते वक़्त हमारी नजर एक 10 वर्षीय दिव्यांग बच्चे पर पड़ी जिसको उसकी माता अपनी गोद में उठाकर जा रही थी चार बच्चों की असहाय व आर्थिक दृष्टि से कमजोर माता की इस पीड़ा के बारे में जाना तो हमने तुरंत उसको व्हील चेयर उपलब्ध करवाई इससे इस बच्चे को भी राहत मिलेगी व बच्चे के बोझ को उठाने से भी घरवालों को निजात मिलेगी,किसी पीड़ित या जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची मानव सेवा है। ताकि उसकी आत्मनिर्भरता और गतिशीलता बढ़ सके।
व्हीलचेयर पाकर बच्चे के परिजनों की आँखें खुशी से छलक आईं और उन्होंने संस्थान व धर्मेंद्र दवे का सहृदय आभार व्यक्त किया।
इस दौरान बच्चे के माता-पिता,संस्थान कोषाध्यक्ष आनंद दवे स्थानीय प्रबुद्ध जन और संस्थान के कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पुनीत कार्य की सराहना की। संस्थान ने भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा और सहयोग के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Subscribe to my channel


