देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी से ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा सेवा यात्रा रवाना

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी। 25 मई 2026 को संध्याकाल 5:15 बजे सेक्टर-9 यूआईटी क्षेत्र में भक्तिमय माहौल के बीच संकीर्तन करते हुए श्री बांके बिहारी सेवादल ट्रस्ट की टीम को श्रद्धापूर्वक रवाना किया गया। ट्रस्ट के सदस्य एवं श्रद्धालु ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में शामिल भक्तों की सेवा हेतु प्रस्थान किए।
26 मई से प्रारंभ हुई इस पावन परिक्रमा के दौरान ट्रस्ट द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जलपान, फल एवं भोजन की विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजन में श्री बांके बिहारी सेवा दल ट्रस्ट एवं भिवाड़ी के समस्त भक्तगण सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
संकीर्तन और भक्ति भाव के साथ निकली इस सेवा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया तथा भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

Subscribe to my channel


